नारायणपुर। जिले में नक्सलियो ने मंगलवार सुबह IED ब्लास्ट किया। नस्कलियों ने दो जगह IED प्लांट कर रखे थे जिसकी चपेट में आने से DRG के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों का साथी जवानों ने पहले नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों जवानों की हालत में सुधार होने की बात कही जा रही है। दोनों को रायपुर रेफर करने की तैयारी है। नारायण पुर एसपी सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

IED ब्लास्ट की यह घटना नारायणपुर जिले के कुरुसनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें इन दिनों नक्सली साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मना रहे हैं। आज नक्सलियों के साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह का अंतिम दिन है। सुबह DRG और ITBP के जवान कोडोली और झारवाही की तरफ सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों को इसकी भनक लग गई थी। नक्सलियों ने पहले ही आईईडी प्लांट कर दिए।

माओवादियों ने जवानों के रास्ते में 2 सीरियल IED प्लांट कर दिए। सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के दौरान एक DRG जवान का पैर IED पर पड़ा और जोर का धमाका हुआ। इसके ब्लास्ट के कुछ देर बाद ही दूसरा ब्लास्ट भी हुआ। IED की चपेट में आने से डीआरजी के जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई घायल हो गए। इन्हें साथी जवानों से वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं दोनों को रायपुर रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।

बता दें नक्सलियों द्वारा साम्राज्यवादी विरोध सप्ताह के दौरान लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों ने इस दौरान एक पुलिस कर्मी व सरपंच की हत्या की। बीजापुर व कांकेर में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आज नारायण पुर में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जहां आईईडी ब्लास्ट हुआ वहां जवनों की सर्चिंग जारी है।