मेष – व्यवसाय में समस्या बनी रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ एवं पारिवारिक बंटवारे संबंधी विवाद होंगे। सप्ताह मध्य में अपने परिश्रम से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताहांत में मन अस्थिर हो सकता है। व्यर्थ खर्च से पारिवारिक कलह बनेगी। शुभ अंक 5, रंग – सिल्वर

वृषभ – अपने पराक्रम तथा परिश्रम से सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सप्ताह मध्य में दिनचर्या बिगड़ सकती है। व्यापार के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सप्ताहांत में पेट संबंधी वायु विकार की समस्या हो सकती है। व्यापार में अवनति देगा तथा धनहानि के योग हैं।
शुभ अंक 3, रंग – गुलाबी

मिथुन – व्यापार नौकरी में नुकसान होने से मन विचलित हो सकता है। सप्ताह मध्य में अपनी सूझबूझ तथा मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा संबंधी मामलों में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद हो सकता है तथा बेचैनी हो सकती है।
शुभ अंक 4, रंग – पर्पल

कर्क – इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। मांगलिक कार्य में जाना लाभकारी होगा तथा किसी धार्मिक स्थानों पर जाना पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में अधिक खर्च से मन खिन्न हो सकता है तथा शारीरिक विकार संभव है। सप्ताहांत में शैक्षिक लाभ, आर्थिक लाभ एवं नए आयाम जीवन में खुशियां भर देंगे।
शुभ अंक 6, रंग – फिरोजी

सिंह – स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखें। किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सप्ताह मध्य में शिक्षा संबंधित मामलों में उपलब्धि के योग हैं। व्यापार वृद्धि एवं राजनीतिक लाभ मिलेगा। सप्ताहांत में आप परिवार के किसी सदस्य पर ज्यादा खर्च से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक 9, रंग – नारंगी

कन्या – मांगलिक पूजन कार्यों में जाना पड़ सकता है। किसी पुराने संबंधी से भेंट हो सकती है। सप्ताह मध्य में धन हानि एवं स्वास्थ्य हानि के योग हैं, खर्च अधिक हो सकता है। सप्ताहांत में किसी अपनों का विदेश से आना सफलता के रास्ते खोलेगा। व्यापारिक लाभ होगा।
शुभ अंक 1, रंग – नारंगी

तुला – लंबी चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के उत्तम योग हैं। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा पारिवारिक सहयोग मिलने से नवीन जीवन का अनुभव करेंगे। सप्ताहांत में धन की हानि हो सकती हैं और स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। दुर्घटना के योग हैं, इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखें।
शुभ अंक 7, रंग – सफेद।

वृश्चिक – राजनीतिक मामलों में नुकसान हो सकता है। कहीं, लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। सप्ताह मध्य में राजनीतिक लाभ तथा स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में पदोन्नति तथा नई उपलब्धि मिलने से आप उत्साह से भरा महसूस करेंगे और परिवार में किसी कार्य से आना-जाना होगा।
शुभ अंक 2, रंग – बैगनी

धनु – कंपनी में अपने बॉस से मनमुटाव हो सकता है। कोई कार्य अटकने से धन हानि हो सकती है। सप्ताह मध्य में पदोन्नति के अलावा तथा व्यर्थ भ्रमण हो सकता है। सप्ताहांत में अथक प्रयास सफलता की सीढ़ी को चूमेगा एवं नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।
शुभ अंक 3, रंग – हरा

मकर – किसी स्त्री द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी चल रही है समस्या या विवाद का समाधान होगा। सप्ताह मध्य में कुछ बाहरी विवाद बाधाए उत्पन्न करेंगे तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित शक्तियां बलवान होंगी। सप्ताह अंत में किसी प्रकार का नाम या मान सम्मान खराब होने के योग हैं किसी से व्यर्थ विवाद न करें।
शुभ अंक 4, रंग – लाल

कुंभ – कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद हल होंगे। पारिवारिक बंटवारे होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में महिलाओं को पुरुषों से और पुरुषों को महिलाओं से लाभ हो सकते हैं। सप्ताह अंत में आकस्मिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक 7, रंग – पीला

मीन – घर के बच्चों द्वारा चिंता तथा अधिक धन खर्च हो सकता है एवं पेट संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सप्ताह मध्य में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे व्यापार में आर्थिक लाभ तथा पारिवारिक सुख के अच्छे योग हैं। सप्ताहांत में आपकी यश कीर्ति बढ़ेगी एवं पुराने पड़ोसी के विवाद से छुटकारा प्राप्त होगा।
शुभ अंक 8, रंग – नीला