इंदौर। यह सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, बता रहे है जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। सितारों की चाल से आप इस सप्ताह की योजना बना सकते हैं। जानें 07 मार्च से 13 मार्च का राशिफल।

मेष – भाग्योदय के योग बन रहे हैं। व्यापार संबंधी निवेश लाभ कराएगा। सप्ताह मध्य में थोड़ा मन विचलित होगा एवं व्यर्थ की भागदौड़ संभव है। सप्ताहांत में अपने परिश्रम द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे।
शुभ अंक 1, शुभ रंग – गोल्डन

वृषभ – धन का उचित प्रयोग लाभ दिला सकता है। यात्रा में सावधान रहें। सप्ताह मध्य में पुराने समय से चल रहे समस्या का समस्या होगा भाग्य प्रबल है। सप्ताहांत में कहीं लंबी दूरी में किया गया अधिक खर्च से मन विचलित होगा।
शुभ अंक 8, शुभ रंग – पिंक

मिथुन – रुके हुए धन की प्राप्ति होगी पुराने किसी मित्र से भेंट आप में उत्साह भर देगी। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। आवश्यकता से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताहांत में भाग्य आपका साथ देगा, स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
शुभ अंक 9, शुभ रंग – पर्पल

कर्क – लंबी बीमारी में लाभ प्राप्त होगा। किसी मकान वाहन के आगमन से कार्य सिद्ध होगा। सप्ताह मध्य में खासा उत्साह आपके कार्य की बढ़ाएगा। सप्ताहांत में यात्रा ध्यान से करे दुर्घटना तथा वाद विवाद के योग हैं।
शुभ अंक 4, शुभ रंग – हरा

सिंह – राजनीतिक अवनति, व्यर्थ यात्रा हो सकती है। सप्ताह मध्य में किसी वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर जाना पड़ सकता है और स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहांत में किसी परिजन की आर्थिक उन्नति परिवार को सुदृढ़ बनाएगी एवं शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्रदान होगा।
शुभ अंक 3, शुभ रंग – ग्रे

कन्या – अस्वस्थता काम में बाधा उत्पन्न करेगी और धन हानि हो सकती है। सप्ताह मध्य में व्यापार में वृद्धि तथा आर्थिक लाभ संभव। सप्ताहांत में किया गया निवेश आप को लाभ पहुंचाएगा।
शुभ अंक 8, शुभ रंग – गुलाबी

तुला – पुराने विवादों से संबंधित कार्यों में सहायता प्राप्त होगी। पत्नी या किसी स्त्री द्वारा लाभ हो सकता है। सप्ताह मध्य में थोड़ा कस्टमय जीवन अस्वस्थता प्रकट कर सकता है। सप्ताहांत में शैक्षिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव तथा राजनीतिक अवनति हो सकती है।
शुभ अंक 5, शुभ रंग – लाल

वृश्चिक – कोर्ट न्याय से जुड़े मामले जल्द सुलझाए। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में यश कीर्ति बढ़ेगी आर्थिक लाभ बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में कष्ट व्यापार से जुड़े हो सकते हैं तथा धन का उचित प्रयोग याद दिलाएगा।
शुभ अंक नारंगी, शुभ रंग – फिरोजी

धनु – पेट संबंधी समस्याए बाधा उत्पन्न करेगी । संतान की चिंता हो सकती है। सप्ताह मध्य में पुराने विवादों में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं। सप्ताहांत में किसी सगे संबंधियों द्वारा ठगे जा सकते हैं अपनी सूझबूझ किए काम से समस्या का समाधान मिलेगा।
शुभ अंक 6, शुभ रंग – सफेद

मकर – दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी, व्यापार व्यवसाय मैं नुकसान हो सकता है तथा आगे बाधा बड़ सकती है। सप्ताह मध्य में गैस संबंधी समस्या, अजीर्णता तथा रुके हुआ धन और विलंब होगा। सप्ताहांत में सपनों का मिलन सुख शांति तथा स्वास्थ्य लाभ कराएगा।
शुभ अंक 2, शुभ रंग – नारंगी

कुंभ – अपनी मेहनत द्वारा शिक्षा में लाभ एवं राजनीतिक लाभ मिलेगा। सप्ताह मध्य में कहीं दूर जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा तथा पारिवारिक बंटवारे में समस्या आएगी। सप्ताहांत में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी एवं आर्थिक हानि होने के योग है।
शुभ अंक 7, शुभ रंग – नीला

मीन – सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक हानि हो सकती हैं तथा विदेश की यात्रा होगी। सप्ताह मध्य में अथक प्रयासों से अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफल होंगे। सप्ताहांत में आप प्रापर्टी संबंधी मामलों में फंस सकते हैं परिवार के साथ उचित तालमेल रखना जरूरी है।
शुभ अंक 9, शुभ रंग – पीला