cinanews.in

रायपुर। राजधानी में एक 10 साल के मासूम को 7 साल से बंधक बनाकर रखे जाने का मामला सामने आया है। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोलस हाइट्स में बच्चे को बंधक बनाने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी सगी बड़ी मां ही थी। बच्चे को न किसी से मिलने दिया जाता और न ही बाहर निकलने दिया जाता था। 7 साल की यातना के बाद CWC की मदद से बच्चे को अब आजादी मिल गई है। अब बच्चे की उम्र 17 साल है।

यह पूरा मामला राजेन्द्र थाना क्षेत्र का है। CWC के अधिकारियों के बाद सोसायटी से किसी ने बच्चे का वीडियो भेजा। इसके बाद CWC की टीम हरकत में आई और राजेन्द्र नगर पुलिस की मदद से बच्चे को छुड़ाया गया। यहां से निकलने के बाद CWC ने बच्चे का बयान लिया। 17 साल के नाबालिग ने जो खुलासे किए वह हैरान करने वाला था। दरअसल बच्चा उसकी बड़ी मां के पास रहता था। यहां उससे वह सारे काम कराए जाते थे एक नौकर को करना चाहिए।

राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार बच्चे ने CWC को बताया है कि जब वह 10 साल का था तक उसके माता व पिता ने अलग अलग शादी कर ली। उसके सौतेले पिता अभिजीत वर्मा ने उसे बड़ी मां रूबी मसीह के घर पर छोड़ दिया था। यहां बड़ी मां उससे घर का सारा काम कराती और खाने के नाम पर काफी यातना दी जाती थी। यही नहीं बच्चे ने यह भी बताया कि उसका सौतेला पिता बड़ी मां के घर आता था और वह भी उससे मारपीट करता था।

75 JJ एक्ट के तहत अपराध दर्ज
राजेन्द्र थाना प्रभारी विशाल खुजूर ने बताया कि बुधवार रात को CWC की टीम के साथ बच्चे को छुड़ाया गया। बच्चे का आरोप है कि उसकी बड़ी मां उसे प्रताडित करती थी और उसका सौतेला पिता उससे मारपीट करता था। 10 साल की उम्र से बच्चे को उसकी बड़ी मां ने सरंक्षण लिया था अब वह 17 साल का है। बच्चे बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ धारा 323 (मारपीट) तथा 75 JJ (नाबालिग बच्चे से क्रूरता) एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।