इंदौर। कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषी पं. गिरीश व्यास।

मेष – भाग्य आपके लिए उत्तम योग प्रस्तुत कर रहे हैं। व्यापार संबंधी इन्वेस्टमेंट लाभ कराएगा। सप्ताह मध्य में थोड़ा मन विचलित होगा एवं व्यर्थ भागदौड़ संभव है। सप्ताहांत में अपने परिश्रम द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। शुभ अंक 9 शुभ रंग – ब्राउन

वृषभ – धन की हानि हो सकती है। यात्रा से सावधान रहे। सप्ताह मध्य में पुराने समय से चल रहे समस्या का समस्या होगा भाग्य प्रबल है। सप्ताहांत में कहीं लंबी दूरी में किया गया अधिक खर्च से मन विचलित होगा। शुभ अंक 7 शुभ रंग – लाल

मिथुन – रुके हुए धन की प्राप्ति होगी पुराने किसी मित्र से भेंट आप में उत्साह भर देगी। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखना है आवश्यकता से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताहांत में भाग्य आपका साथ देगा , स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शुभ अंक 8 शुभ रंग – काला

कर्क – स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होगा। किसी मकान वाहन के आगमन से कार्य सिद्ध होगा। सप्ताह मध्य में खासा उत्साह आपके कार्य की बढ़ाएगा। सप्ताहांत में यात्रा ध्यान से करे दुर्घटना तथा वाद विवाद के योग है। शुभ अंक 3 शुभ रंग – पीला

सिंह – राजनीतिक अवनति, व्यर्थ यात्रा हो सकती है। सप्ताह मध्य में किसी वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर जाना पड़ सकता है तथा स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहांत में किसी परिजन की आर्थिक उन्नति परिवार को सुदृढ बनाएगी एवं शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्रदान होगा। शुभ अंक 2 शुभ रंग – ग्रे

कन्या – अस्वस्थता काम में बाधा उत्पन्न करेगी एवम् धन हानि हो सकती है। सप्ताह मध्य में व्यापार में वृद्धि तथा आर्थिक लाभ संभव। सप्ताहांत में किया गया इन्वेस्टमेंट आप को लाभ पहुंचाएगा। शुभ अंक 8 शुभ रंग – गुलाबी

तुला – पुराने विवादों से संबंधित कार्यों में सहायता प्राप्त होगी। किसी स्त्री या पत्नी द्वारा लाभ हो सकता है। सप्ताह मध्य में थोड़ा कस्टमय जीवन अस्वस्थता प्रकट कर सकता है। सप्ताहांत में शैक्षिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव तथा राजनीतिक अवनति हो सकती है। शुभ अंक 5 शुभ रंग – लाल

वृश्चिक – कोर्ट न्याय से जुड़े मामले जल्द सुलझाए। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में यश कीर्ति बढ़ेगी आर्थिक लाभ बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में कष्ट व्यापार से जुड़े हो सकते हैं तथा धन का उचित प्रयोग याद दिलाएगा। शुभ अंक नारंगी शुभ रंग – फिरोजी

धनु – पेट संबंधी समस्याए बाधा उत्पन्न करेगी । संतान की चिंता हो सकती है। सप्ताह मध्य में पुराने विवादों में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं। सप्ताहांत में किसी सगे संबंधियों द्वारा ठगे जा सकते हैं अपनी सूझबूझ किए काम से समस्या का समाधान मिलेगा। शुभ अंक 6 शुभ रंग – सफेद

मकर – दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी, व्यापार व्यवसाय मैं नुकसान हो सकता है तथा आगे बाधा बड़ सकती है। सप्ताह मध्य में गैस संबंधी समस्या, अजीर्णता तथा रुके हुआ धन और विलंब होगा। सप्ताहांत में सपनों का मिलन सुख शांति तथा स्वास्थ्य लाभ कराएगा। शुभ अंक 2 शुभ रंग – नारंगी

कुंभ – अपनी मेहनत द्वारा शिक्षा में लाभ एवं राजनीतिक लाभ मिलेगा। सप्ताह मध्य में कहीं दूर जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा तथा पारिवारिक बंटवारे में समस्या आएगी। सप्ताहांत में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी एवं आर्थिक हानि होने के योग है। शुभ अंक 7 शुभ रंग – नीला

मीन – सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक हानि हो सकती हैं तथा विदेश की यात्रा होगी। सप्ताह मध्य में अथक प्रयासों से अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफल होंगे। सप्ताहांत में आप प्रापर्टी संबंधी मामलों में फस सकते हैं परिवार के साथ उचित तालमेल रखना आवश्यक है। शुभ अंक 9 शुभ रंग – पीला