सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (30 मई से 5 जून ), बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।


मेष – मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में अस्त व्यस्त दिनचर्या आपको परेशान कर सकती हैं तथा पारिवारिक विवाद दे सकती हैं। सप्ताहांत में घर के किसी सदस्य की हानी आपको परेशान कर सकती है। पेट संबंधी विकार बढ़ सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 7

वृषभ – मानसिक अशांति से व्यर्थ ही आप भाग दौड़ कर सकते हैं तथा स्वयं के हाथ से अधिक व्यय हो सकता है। सप्ताह मध्य में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं जिससे उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में पारिवारिक विवाद हो सकता है सावधान रहें एवं किसी बड़े प्रोजेक्ट का नुकसान होने से मन खिन्न होगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 6

मिथुन – व्यापार-व्यवसाय में भाग्य अनुरूप आकस्मिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्य की सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में व्यर्थ की भागदौड़ से शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। नेत्र विकार होने से आलस्य बनेगा। सप्ताहांत में मन प्रसन्न रहेगा तथा अपने पुराने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त होंगे। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए नए पायदान प्राप्त होंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 1

कर्क – कहीं बाहर जाने का विचार कर रहे हैं तो टाल दें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। सप्ताह मध्य में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा एवं पुराने मित्र से भेंट होगी। सप्ताहांत में व्यापार व्यवसाय में हानि के योग बन रहे हैं। किसी को दिया गया कर्ज पुनः वापस नहीं लौटेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 5

सिंह – परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा हो सकती हैं। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं तथा बंटवारे को लेकर स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे। सप्ताहांत में किए गए कार्य की सफलता प्राप्त होगी तथा भौतिक सुख संपदा बढ़ेगी। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 4

कन्या – प्रॉपर्टी तथा भूमि संबंधी लाभ प्राप्त होंगे तथा स्वास्थ्य संबंधी पुराने विकार समाप्त होंगे। सप्ताह मध्य में पुराने मित्र से भेंट नए व्यापार को जन्म देगी एवं मानसिक शांति प्राप्त होगी। सप्ताहांत में दुर्घटना के योग बन रहे हैं इसलिए नौकरी संबंधी लंबी यात्राओं से बचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3

तुला – राजनीतिक पद प्रतिष्ठा को लेकर कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है इसलिए किसी बड़े अधिकारी तथा राजनेताओं से ना उलझे। सप्ताह मध्य में कैंसर तथा पेट संबंधी विकार शांत होंगे। आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में किसी नए प्रोजेक्ट तथा नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है तथा नई दिशा एवं नए स्थान की प्राप्ति होगी। श्रीमद्भागवत गीता के प्रथम अध्याय का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8

वृश्चिक – नौकरी तथा शिक्षा संबंधी कष्ट एवं बाधाएं उत्पन्न होंगी जिसके द्वारा मानसिक विचलन बढ़ेगा। सप्ताह मध्य में व्यापार व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापारिक संबंध बनाए रखें उत्तम होगा। सप्ताहांत में राजनीतिक उन्नति के योग हैं तथा पद प्रतिष्ठा को लेकर मन में चल रहे सवालों के उत्तर प्राप्त होंगे। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभ अंक 2

धनु – किसी स्त्री द्वारा आर्थिक लाभ संभव है एवं अपनी ग्रहणी के नाम पर भूमि तथा सोना खरीद सकते हैं। सप्ताह मध्य में चलते हुए काम में रुकावट आएंगी जिसके कारण आपसी मतभेद बनेंगे। सप्ताहांत में व्यर्थ आना जाना आपका बढ़ सकता है तथा पारिवारिक कष्ट बनेंगे। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 1

मकर – कोर्ट कचहरी में चल रहे तलाक संबंधी मामले शांत होंगे। आस पड़ोस में हुई आपसी मतभेद सुलझेंगे। सप्ताह मध्य में व्यापारिक तथा शैक्षिक समस्या समाधान होगा। छात्रों को खासा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताहांत में शारीरिक कष्ट को लेकर किसी लंबी यात्रा में अधिक व्यय होने से मैनेजमेंट गड़बडाएगा। शिव मानस पूजा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 8

कुंभ – पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी तथा भूमि संबंधी लाभ होंगे। संतान को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं। सप्ताह मध्य में शत्रु पर विजय प्राप्त होगी प्रतिद्वंदी हारेंगे। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में घर में वाहन तथा भौतिक संपदा ओं के आवागमन से मन प्रसन्न रहेगा तथा घर में खुशियां छा जाएगी। रुद्राभिषेक करें तथा शिवजी पर बिल पत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 9

मीन – लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है सावधान रहें। सप्ताह मध्य में संतान पर अधिक खर्च मानसिक टेंशन को उत्पन्न करेगा तथा अधिक मानसिक पीड़ा हो सकती है। सप्ताहांत में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी तथा नए व्यापार व्यवसाय की योजना बनेगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें एवं विष्णु अभिषेक करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 5