सीआईएनए, डेस्क। तेल कंपनियों ने बुधवार एक जून को गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत दी है। आज सुबह 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 135 रुपए सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने नई कीमत जारी कर दी है। इसके साथ कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी।

तेल कंपनियों के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए जाने के बाद राजधानी रायपुर व दुर्ग भिलाई में इसके दाम में भारी कटौती हो गई है। मंगलवार तक दुर्ग भिलाई में एक कमर्शियल सिलेंडर 2548 रुपए का मिल रहा था। तो कि अब 2410 रुपए का मिलेगा। इसी प्रकार राजधानी रायपुर में प्रति सिलेंडर 2545 रुपए दाम था जो आज से 2409 रुपए में मिलेगा।

नई कीमत जारी होने के बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 2219 रुपए, कोलकाता में 2322 रुपए, मुंबई में 2171.50 रुपए, और चेन्नई में 2373 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बताया जा रहा है कमिर्शियल सिलेंडरों पर मिली राहत से होटल व्यवसायियों को राहत मिलेगी। इससे पहले कहा जा रहा था कि एक जून से घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ सकते हैं लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया।