सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 15 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1896 – आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।
1899 – पद्मविभूषण से सम्मानित कलाकार पद्माकार देवी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1908 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली के अधिवेशन में भारत के बंटवारे के प्रस्ताव को आज ही के दिन मंजूरी दी।
1958- मशहूर पिज़्ज़ा हट की स्थापना आज ही के दिन हुई, इसके अंतर्गत 100 देशों में लगभग 34,000 रेस्तरां आते है।
1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हिकल (अंतरिक्ष यान) एस-213 लॉन्‍च किया।
2001 – शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। संगठन ने भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2006 – महान सभ्यता के विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय के लिए भारत और चीन ने पुराने सिल्क रूट को खोलने की मंजूरी दी।
2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति आज ही के दिन देखी।

ये भी देखे 

भागीरथी प्रयास सफल : 105 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकला राहुल