सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (18 जुलाई से 24 जुलाई) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। शारीरिक कष्ट से दुखी हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ रहेगा। पुराने चल रहे कार्य में वृद्धि होने से आर्थिक योग बनेंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 9।

वृषभ – वृषभ राशि के जातक मानसिक टेंशन से ग्रसित रहेंगे। अधिक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में किसी विशेष अतिथि के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े अधिकारी तथा बड़े व्यापारी से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सप्ताहांत में नेत्र संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं। दूर दृष्टि तथा लंबी प्लानिंग करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 5।

मिथुन – मिथुन राशि के जातक ध्यान देवें आज परिवार के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे। धार्मिक स्थल तथा सामाजिक परिवेश में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में मन में चल रहे सवाल के उत्तर ना मिलने से परेशान हो सकते हैं। धन का उचित प्रयोग करें। सप्ताहांत में परिश्रम द्वारा हर स्थिति परिस्थिति को संभाल लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 7।

कर्क – कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। नए आयाम तथा नए स्थान का चयन हो सकता है। सप्ताह मध्य में अधिक खर्चों से थोड़ा विचलित हो सकते हैं परंतु आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में व्यर्थ की यात्राएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी भी निर्णय से पूर्व विचार करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 3।

सिंह – सिंह राशि के जातक अपने आत्मविश्वास पर आज कायम रहे जिससे आप को सही दिशा सही मार्गदर्शन प्राप्त हो। सप्ताह मध्य में थोड़ा अस्त व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं। धन खर्च होने के योग हैं। सप्ताहांत में पेट संबंधी विकार से ग्रसित हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 1।

कन्या – कन्या राशि के जातक कहीं बाहर जाने का विचार कर रहे हैं तो ना जाएं दुर्घटना के योग चल रहे हैं। सप्ताह मध्य में संतान संबंधी बड़े खर्च हो सकते हैं। संतान की उपलब्धि को लेकर चिंता में जा सकते हैं। सप्ताहांत में शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। आसपास में चल रहे विवाद शांत होंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5।

तुला – तुला राशि के जातक व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अपने मित्र का सहयोग प्राप्त कर सकते है। सप्ताह मध्य में कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले शांत होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। सप्ताहांत में किसी स्त्री द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। ओम श्री नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 2।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक आ रही समस्याओं का स्वयं डटकर सामना करेंगे। तलाक संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक योग रहेंगे। सप्ताहांत में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर सकती हैं। किसी प्रकार की व्यवस्था तथा निर्णय लेने के पूर्व बड़ों का सहयोग प्राप्त करें उचित रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 7।

धनु – धनु राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ लंबी योजनाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। धन संबंधी मामले में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में आकस्मिक बाधाएं आपको घेर सकती हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ रहेगा। राजनीतिक मामलों में अवनति हो सकती है। ओम हनुमते नमः का जप करें। शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 8।

मकर – मकर राशि के जातक अपने पुराने लिए हुए कर्ज को पुनः प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करें। किसी भी प्रकार के विवाद में ना फंसे उचित रहेगा। सप्ताह मध्य में शिक्षक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। सप्ताहांत में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 6।

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपने लिए हुए निर्णय पर कायम रहे। किसी भी नए विचार को सम्मिलित ना करें उचित रहेगा। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी चल रहे मामलों में लाभ प्राप्त होगा। भूमि संबंधी व्यापार में बढ़ोतरी होगी। सप्ताहांत में आय संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। श्री शिवाय नम का जप करें।
शुभ रंग सिल्वर एवं शुभ अंक 9।

मीन – मीन राशि के जातक बड़े व्यापार की योजना यदि बना रहे हैं तो आपके लिए लाभकारी होगा। सप्ताह मध्य में अस्त व्यस्त दिनचर्या के साथ काम करना पड़ेगा। बड़े अधिकारी तथा बॉस से डांट मिल सकती है। सप्ताहांत में विजय संबंधी यात्राएं हो सकती हैं। बाहर से किसी व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 4।