सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (11 जुलाई से 17 जुलाई), बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – मेष राशि के जातक को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा। परिवार में झगड़े हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में थोड़ी कमी आएगी। व्यापार व्यवसाय में सुधार होने से मन ठीक रहेगा। सप्ताहांत में प्रॉपर्टी संबंधी लाभ आपको प्राप्त होंगे, घर में खुशियां आएंगी। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 4

वृषभ –
वृषभ राशि के जातक को पुरानी समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। यश कीर्ति बढ़ेगी। सप्ताह मध्य में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर सकती हैं।। सप्ताहांत में राजनीतिक समस्याओं की बढ़ोतरी होने से आर्थिक हानि भी हो सकती है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 4

मिथुन –
मिथुन राशि के जातक कोर्ट कचहरी के मामलों में बरी हो सकते हैं। पारिवारिक सुख शांति प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में अपनी पत्नी से मधुर संबंध बनेंगे। समस्याओं का समाधान मिलेगा। सप्ताहांत में कुछ कष्ट एवं बाधाएं घेर सकती हैं, जिससे शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 3

कर्क –
कर्क राशि के जातकों में अपनी संतान के प्रति खासा उत्साह रहेगा। यश कीर्ति बढ़ेगी। सप्ताह मध्य में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी तथा पुराने केस सुधरेंगे। सप्ताहांत में पार्टनरशिप संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप आपको फल सकती है। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 8

सिंह –
सिंह राशि के जातक अस्त व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं। अधिक धन खर्च हो सकता है। सप्ताह मध्य में धन संबंधी समस्याएं आपको आ सकती हैं, परंतु पारिवारिक सपोर्ट मिलने से शांति मिलेगी। सप्ताहांत में आस-पड़ोस के विवाद शांत होंगे। व्यापार की नई योजना बनने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ शिवाय नमः ॐ का जप करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 9

कन्या –
कन्या राशि के जातक परिवार के साथ किसी प्राकृतिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा। सप्ताह मध्य में किसी अभद्र व्यक्ति से व्यवहार आपको भारी पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ सकती है। सप्ताहांत में संतान की उपलब्धि से प्रसन्नता होगी तथा आप के मान सम्मान बढ़ेगा। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 1

तुला –
तुला राशि के जातक मानसिक तनाव से ग्रस्त रहेंगे। अपने किए हुए काम पर पछतावा हो सकता है। सप्ताह मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न रह सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। सप्ताहांत में दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। अनिद्रा तथा आलस की वृद्धि हो सकती है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 7

वृश्चिक –
वृश्चिक राशि के जातक भाग्य अनुसार आज किसी नए व्यक्ति से भेंट कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में मानसिक अशांति बढ़ सकती है तथा किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सप्ताहांत में गले संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 5

धनु –
धनु राशि के जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश संबंधी सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न भी हो सकता है। सप्ताह मध्य में परिवार के द्वारा आर्थिक सहायता मिल सकती है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सप्ताहांत में अपने दिनचर्या में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 1

मकर –
मकर राशि के जातक समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में घर में किसी से विवाद हो सकता है। पेट संबंधी बीमारी बढ़ सकती है। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ है। किसी बड़ी योजना तथा पद प्रतिष्ठा के योग बनेंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- गोल्डन एवं शुभ अंक- 6

कुंभ –
कुंभ राशि वालों को सुख समृद्धि के योग बनेंगे। परिवार में वाहन आने से मनपसंद हो सकता है। सप्ताह मध्य में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताहांत में कहीं बाहर जा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में जाना पड़ सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 3

मीन –
मीन राशि के जातक आज अपने घर में ही समय व्यतीत कर सकते हैं। राजनैतिक यश की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह मध्य में घर में भौतिक सुखों का समय रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में आय संबंधित समस्या आपको घेर सकती है। परिवार से धन ग्रहण कर सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9