सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (4 जुलाई से  10 जुलाई ), बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – पेट संबंधी विकार से से आप परेशान रह सकते हैं। धन हानि के योग बनेंगे। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सप्ताहांत में आपकी यश कीर्ति बढ़ेगी एवं रुके हुए काम होने लगेंगे। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 7

वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपनी अस्त-व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं तथा परिवार में व्यर्थ का विवाद हो सकता है। सप्ताह मध्य में किसी के जाने का गम हो सकता है तथा कष्ट एवं बाधाएं बन सकती है। सप्ताहांत में पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। पुरानी चल रही बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक-2

मिथुन – मिथुन राशि के जातक आज अपने पराक्रम का सही प्रयोग करेंगे तथा जीवन में चल रहे द्वंद से छुटकारा पाएंगे। सप्ताह मध्य में परिवार में किसी भी प्रकार की चर्चा आपको प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताहांत में संतान संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती है, जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 5

कर्क – कर्क राशि के जातक मानसिक असंतुलन से परेशान हो सकते हैं तथा अधिक व्यय होने से घर में परेशानी आ सकती है। सप्ताह मध्य में नए व्यक्ति के आगमन से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताहांत में किसी बड़े अधिकारी द्वारा सताए जा सकते हैं। अधिक खर्च से परेशान भी हो सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 8

सिंह – भाग्य आपके साथ हो सकता है। सही दिशा में बढ़ाया गया कदम आपको सफलता दिला सकता है। सप्ताह मध्य में व्यर्थ की बातों में न पड़ें, नुकसान हो सकता है। नेत्र संबंधी विकार से ग्रसित हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में सप्ताहांत में मान-सम्मान की वृद्धि होगी तथा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 1

कन्या – कन्या राशि में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से आप ग्रसित हो सकते हैं। कहीं बाहर न जाएं, दुर्घटना के योग हैं। यदि जाना अनिवार्य हो, तो सावधानी बरतें। सप्ताह मध्य में मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा तथा पुराने कार्य सफल होंगे। सप्ताहांत में मन थोड़ा विचलित हो सकता है। राजनीतिक आयोजन के लिए व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 3

तुला – तुला राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ लंबा समय बिता सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। सप्ताह मध्य में दुर्घटना के योग बन सकते हैं, सावधान रहें। किसी अभद्र व्यक्ति से व्यवहार न करें। सप्ताहांत में व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अपने सगे संबंधियों से मिलन होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 1

वृश्चिक – नया इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह मध्य में आकस्मिक धन की प्राप्ति आपके कार्यभार को हल्का कर सकती है। सप्ताहांत में स्वास्थ संबंधी परेशानियों से परेशान हो सकते हैं। अधिक व्यय हो सकता है ध्यान दें। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 4

धनु – धनु राशि में राजनीतिक मामलों को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ की यात्रा आपके शरीर को कष्ट दे सकती है। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी एवं पद प्रतिष्ठा संबंधी लाभ हो सकते हैं। सप्ताहांत में पुराने किसी मित्र के द्वारा आपकी सहायता होने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ राहुवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 9

मकर – मकर राशि में आपको कष्ट एवं बाधाएं घेर लेंगी। स्वास्थ संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे। सप्ताह मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। सप्ताहांत में पुराने चल रहे काम में गति आएगी एवं किसी भी प्रकार की परमिशन संबंधी काम हो जाएंगे। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 1

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपनी समस्या समाधान के लिए किसी महिला के पास जा सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में आकस्मिक समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से आज डांट फटकार मिल सकती हैं। सप्ताहांत में नौकरी संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा एवं व्यापार व्यवसाय की बढ़ोतरी होगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 9

मीन – मीन राशियों में शत्रुओं के प्रति खासा उत्साह रहेगा। उन्हें हराने के लिए आपको नए रास्ते मिलेंगे। सप्ताह मध्य में पुरानी चल रही समस्या का समाधान होगा। अनजान व्यक्ति से सहायता मिल सकती हैं। सप्ताहांत में राजनैतिक अवनति और अपयश मिल सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। ॐ हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 6