भिलाई (Bhilai)। महंगाई के लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। देशभर में बढ़ती महंगाई (rising inflation) से हर तबका परेशान है। आमदनी के रास्ते बंद करने वाली केंद्र की सरकार (central government) ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीजेपी की वजह से आम आदमी की आमदनी कम हो गई है और महंगाई की वजह से खर्च दोगुना हो गया है।

सीएम CM भूपेश ने जनजागरण यात्रा (Jan Jagran Yatra) में केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा आखिर जनता क्या करे। ऐसे में केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई आवश्यक है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहासा वृद्दि से महंगाई आसमान पर है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई है। इसी के तहत आज दुर्ग में महंगाई के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।

दुर्ग में सीएम बघेल ने कहा कि हमारा भिलाई (Bhilai) है। युवा कांग्रेस के समय में भिलाई ऐसी जगह है जहां राष्ट्रीय राजनीति की समझ रखने वाले लोग यहां रहते हैं। पूरे देश में महंगाई से लोग परेशान हैं। रसोई गैस महंगी है। डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे हैं। हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, सरोज पांडेय सिलेंडर लेकर बैठते थे, अब इनकी बोलती बंद है। सीएम बघेल ने कहा कि जहां भाजपा सत्ता में है, वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। इस भिलाई में सभी लोग रहते हैं, पांच राज्यों में भाजपा को हरा दो, महंगाई अपने आप कम हो जाएगी। अभी तो दिवाली बीती है। पहले कीमत बढ़ाते हैं। भाजपा की सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ा दिया था। पांच विधानसभा में निपटा दो, तो रेट अपने आप डाउन हो जाएंगे।

भिलाई के माध्यम से संदेश देना है
जब सरकार कुछ न करे तो जनता तैयार होती है, अब भिलाई के माध्यम से संदेश देना है। जब तक पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम न हो जाए। भाजपा के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं, कम करना होगा महंगाई, आप देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उद्योगपतियों का नेतृत्व मन कर रहे हैं। भाजपा के लोग समझ जाएं, अब दोगला नीति नहीं चलेगा। गुजरात मॉडल, क्या है, महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी हाई है। अब छत्तीसगढ़ माडल चलेगा।

By admin