CM Baghel instructed to provide better medical treatment to Sahdev

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम सबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक व बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर दुख जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम बघेल ने मंत्री कवासी लखमा से सहदेव का हाल भी जाना।

सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया है। उन्होंने दूरभाष के जरिए सहदेव दिरदो के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर श्विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि आज शाम को सुकमा के सबरी नगर में सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है। वह अपने पिता व अन्य पारिवारिक सदस्य के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सहदेव को ही गंभीर चोट आई है। सहदेव को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

By admin