नारायणपुर। जिले में सोमवार सुबह बड़ी वारदात हुई। यहां रोड सेफ्टी में लगी टीम आईईडी की चपेट में आई। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक एएसआई शहीद हो गए हैं। वहीं एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया है। घायल कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ब्लास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के सिंगपुर सोनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर के ढोंडरीबेड़ा के बीच सड़क निर्माण का काम हो रहा है। आईटीबीपी की 53वीं बटालियन यहां निर्माण कार्य की सेफ्टी के लिए तैनात है। आज सुबह ASI का नाम राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रोड सेफ्टी के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे आइटीबीपी की एक टीम सड़क सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रखी थी। पुलिस पार्टी इसकी चपेट में आ गई। इससे आइटीबीपी के ASI राजेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं। वही हेड कॉन्स्टेबल महेश घायल हो गया है। घायल कॉन्स्टेबल को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बेकअप पार्टी को रवाना किय गया। इसके बाद जवानों ने आसपास सर्चिंग शुरू कर दी है। अनुमान जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने और भी आईईडी लगाए होंगे। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

रविवार को मुठभेड़ में दो जवान हुए थे घायल

रविवार को सुकमा जिले में सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए थे। ये मुठभेड़ जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं इसके बार डीआरजी के जवानों रवाना किया गया था। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की कर दी थी जिसमें दो जवान घायल हो गए।