सीना डेस्क। यूपी में योगी की जीत के बाद फनी मीम्स  व फनी वीडियो के बाढ़ भी आ गई है। सीएम योगी के साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं को लेकर यह फनी मीम्स बनाए जा रहे हैं। आज सुबह से ऐसे कई वीडियोज की चर्चा हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडया फ्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल हो रहा है। जिसे हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। वहीं इस पर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/100000916686853/posts/7532934993413649/?sfnsn=wiwspwa

दरअसल फेसबुक पर एक वीडियो क्षमा त्रिपाठी नाम की यूज़र ने अपलोड किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म करण अर्जुन का गाना “जाती हूं मैं, जल्दी है क्या“ बज रहा है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को काजोल व सीएम योगी को शाहरुख खान के बोल पर लिप रीडिंग करते दिखाया गया है। यह एडिटेड वीडियो फेसबुक में अपलोड होने के बाद लगातार शेयर हो रहा है। वहीं इसमें फनी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

आ रहे हैं फनी कमेंट

वीडियो देखने वाले यूजर्स इस पर फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “बाबा को मठ भेजने वालों अगर कोई पोस्ट डालनी हो डाल लो अभी 2 दिन बचे हैं, उसके बाद फिर 2027 में ही मौका मिलेगा। एक यूजर ने लिखा कि “गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे, कैसे बीती सपाइनके 5 साल रे”।  किसी ने वीडियो की तारीफ की तो किसी ने शानदार झांकी तक कहा। इस प्रकार वायरल वीडियो को कई फनी कमेंट मिल रहे हैं।

चार राज्यें में भाजपा की सरकार

बता दे गुरुवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में अपनी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बन रही है जो पिछले 4 दशकों में पहली बार हुआ है। वही उत्तराखंड व मणिपुर में भी भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। साथ ही गोवा में भी भाजपा की सरकार बन रही है। केवल एक राज्य पंजाब में ही आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है।