भिलाई। एसएनजी स्कूल के सभागार में शुक्रवार का नारी शक्ति का सम्मान किया गया। स्कूल में सांस्कृतिक – साहित्यिक प्रकोष्ठ एवं एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 20 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रोत्साहन के लिए नारी शक्ति रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अतिथियों में पुष्पा यादव, सारिका शाह, अर्चना यादव, ज्योति सिंह, रतना डोकानिया शामिल रही। इस दौरान सोनम श्रीवास्तव, शिखा राय, श्रद्धा साहू, रितु गिरी, मधु चौकसे, नोमिन साहू, ललिता राव, शाहिन खान, मोनिका साहू, पिकी साहू, नीतु गुप्ता,सारिका पांडे, सरिता परघनिया, भारती खनडेकर, शांता शर्मा, जागृति वर्मा, रुखमणी यादव आदि महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान महिलाओं ने इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों का आभार माना। साथ ही कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाने वाली यह सभी महिलाएं अलग अलग क्षेत्र से थी। सभी को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के आयोजन में सुभाष मलिक, राजू उके, अनिल साहू आदि का सहयोग रहा। वहीं मंच संचालन से माया बेनर्जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक – साहित्यिक प्रकोष्ठ, शहर अध्यक्ष शिखा साहू ने आभार प्रकट किया।